फागुन के आते ही सभी पर होली का खुमार चढ़ने लगता है ऐसा ही कुछ असर हमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अंदर भी देखने को मिला। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बन्ना गुप्ता भी हुए शामिल। उन्होंने विभिन्न कवि एवं कवयित्री की कविताओं का भरपूर लुफ्त उठाया। इस समारोह में देर रात उन्होंने हास्य व्यंग कविताओं का आनंद उठाया।
बन्ना गुप्ता इस समारोह में आनंद लेते हुए खुद भी कविता का पाठ किया साथ ही उन्होंने बड़े ही अनोखे अंदाज में राजनीति के नेताओं को लपेटे में लिया, या यूँ कहें तो उन्होंने अपने कविताओं के माध्यम से अभी की राजनीति स्तिथि को बताया। उन्होंने कहा कि “चोर सभी नेता बन गए, डकैत बन गए एमएलए, बी. ए, एम. ए पास किया रोटी घर में बेले। इस तरह उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी के बारे में भी बताया।










