तिसरी प्रखंड के कोदईबांक मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह कलवा नदी के उपर मधुमक्खी के काटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में खीरू दास, सुनिल सेठ और रामधानी दास शामिल हैं। जबकि कई लोगों ने भागकर अपने आप को मधुमक्खियों के झुण्ड से बचाया। घायलों का इलाज डॉ इंद्रजीत नटराजन ने किया। गंभीर रूप से घायल खीरू दास को बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। खीरू दास, रामधनी दास और कई लोग रानाडीह से ढोल लेकर तिसरी की और आ रहे थे तभी कटल पहाड़ी के पास सैकड़ो की संख्या में मधुमक्खियों के झुण्ड ने अचानक हमला कर दिया। वहीं सुनील सेठ बाइक से उसी वक्त गुजर रहे थे। खटपोक के मुखिया प्रतिनिधि सहदेव यादव के बोलेरो से स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से घायलों को स्वास्थय केन्द्र लाया गया।जांहा प्राथमिक उपचार कर वेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया