तिसरी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को कार्यरत कनीय अभियंता आकाश भार्गव और पंचायत सेवक अशोक कुमार गोप के सेवानिवृत होने पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अंचल के कर्मी गुलदस्ता एंव मालार्पण कर स्वागत किया गया
इस मौके पर तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा सहित ब्लॉक और अंचल के कर्मी भी मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि अशोक कुमार भार्गव जी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है। ये बहुत मृदुल स्वभाव के हैं। इन्होंने सभी से सामंजस्य स्थापित कर अपने कार्यकाल को पूरा किया। इनका कार्यकाल तिसरी में काफी सराहनीय रहा है। अशोक कुमार भार्गव 11 साल से तिसरी में पदस्थापित थे। पंचायत सेवक अशोक कुमार गोप भी सेवानिर्वित हुए हैं। सभी कर्मचारियों ने कहा की आज हमलेगों के दो दो गार्जियन की इस मुख्यलाय से विदाई हो रही है। उम्मीद है कि सेवानिवृति के बाद भी इन दोनो का जरूरत पड़ने पर हमलोगों को मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस मौके पर मुख्यालय के सभी रोजगार सेवक , कंप्यूटर ऑपरेटर, सभी पंचायत सचिव,जिला परिषद रामकुमार राउत सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे