मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगलपुरा का रहने वाला श्याम मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार को इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि श्याम मुर्मू कुछ दिनों से अकेले मिट्टी के घर में रह रहा था।इसके बच्चे इससे अलग रहते थे। यह अपने घर में कब फांसी लगा लिया इसकी जानकारी किसी को नहीं मिली।शव से जब दुर्गंध आने लगी तब इसके घर का दरवाजा तोड़ कर देखा तो यह फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।बाद में आसपास के लोगों नें पुलिस को इसकी खबर दी।सूचना मिलते ही पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।फांसी कैसे और क्यों लगाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है।