तिसरी के पालमो गांव के रामेश्वर राय की पुत्री आरती कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां गीता देवी नदी गई हुई थी।वह जब नदी से लौटी तो देखी की घर के अंदर कमरा बंद है। आवाज लगाने पर जब कोई आवाज नही आई तो दरवाजा को तोड़कर कमरे में जब लोग घूसे तो देखा की पंखा में साड़ी के सहारे छात्रा का शव झूल रहा था। परिजनों ने छात्रा के शव को पंखे से उताकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। मृतका छः भाई बहन में सबसे छोटी थी। घटना के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है की मृतका के पिता और दोनों भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते है। बड़ी तीनो बहन की शादी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गड़कुरा मुखिया इंब्राहिम अंसारी सहित कई ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु परिहारी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।मृतका अग्रवाल उच्च विद्यालय में नवम वर्ग की छात्रा थी।