मकतपुर स्थित पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता शिवम आजाद को जिला कार्यकारणी सदस्य का भार दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा सहित कई भाजपाइयों के नेतृत्व में जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में इनके नियुक्त की घोषणा की गई। बताया गया कि शिवम आजाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कई कार्य किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा शिवम आजाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवम आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके ऊपर इतनी बड़ी विश्वास करना है उनके लिए सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो दायित्व दिया गया है उसका निर्वहन बखूबी किया जाएगा साथ ही पार्टी को और मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, मौके पर मिथुन चंद्रवंशी सोनू चौरसिया संजय सिंह समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।