डुमरी प्रखंड के डुमरी निवासी एक युवक अपने गलती ओर जिद्द के कारण शादी हॉल से जेल के सलाखों के पीछे चला गया। दरअसल बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना के तेतरिया निवासी एक परिवार अपने बेटे और बेटी की शादी रचाने गिरिडीह जिले के आईसीआर रोड़ स्थित होटल श्याम सरोवर पहुंचा था। शनिवार की रात लड़की मीनू कुमारी की शादी डुमरी निवासी लड़का राहुल कुमार के साथ होने वाला था। इसी दरमियान होटल की व्यवस्था को लेकर लड़का राहुल कुमार भड़क गया। उनका कहना था कि सही तरीके से बारातियों के स्वागत का व्यवस्था लड़की पार्टी की ओर से नहीं किया गया है। इतने में उग्र होकर लड़का जिस कमरे में दुल्हन तैयार हो रही थी वहां पहुंच गया और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। देखते ही देखते लड़का आग बबूला हो लड़की को मारपीट भी कर दिया। जिसके बाद लड़की परिवार लड़का को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में लड़की परिवार नगर थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की। खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़का को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की बात है सुनने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लड़का राहुल कुमार और उसका भाई राजीव रंजन को गिरफ्तार कर थाना ले आई। रविवार को पूछताछ के बाद धारा अंकित कर दोनों को जेल भेज दिया।