रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को सियार काटने से बच्चा समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों में बेन्ड्रो निवासी गोगल यादव, पिता झरी यादव उम्र 90 वर्ष, पुरना डाबर निवासी सुरजी मरांडी पति सहदेव प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष, बगदेडीह निवासी विशाल कुमार पिता शक्ति मिस्त्री उम्र 20 वर्ष, पुरना डाबर निवासी टुनटुन कुमार, पिता सुधीर प्रसाद यादव उम्र 14 वर्ष, अमित कुमार पिता कामेश्वर यादव उम्र 16 वर्ष व श्रीरामपुर निवासी सुनीता देवी पति चंद्रदेव रविदास उम्र 37 वर्ष एवं माल्डा निवासी सन्नी कुमार शामिल है। इसमें अधिकांश लोग घर से बाहर की ओर जा रहे थे। तभी सियार ने सभी के हाथ और पैर में हमला बोल जख्मी कर दिया। बाद में सभी घायलों के परिजनों ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।