शहर के बोडो से सटे लखारी निवासी अधिवक्ता मोतीलाल त्रिवेदी के पुत्र रजनी रंजन राजीव ने जीव विज्ञान शिक्षक के रूप में अपना योगदान देवघर जिला में गुरूवार को दिया। बता दें की रजनी रंजन राजीव मूल रूप से जमुआ प्रखण्ड के रेंबा निवासी है। इनका चयन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता 2023 के आधार पर बायोलॉजी शिक्षक के रूप में हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से इन्हें देवघर जिला अंतर्गत सारठ प्रखंड के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय चितरा में पोस्टिंग किया गया है। आज इन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष अपनी नियुक्ति दर्ज करवाई। बता दे की 7 मार्च को रांची के ध्रुवा शहीद मैदान में जीव विज्ञान शिक्षक रजनी रंजन राजीव को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिया गया था। इसके पहले श्री राजीव लघु कुटिल उद्योग बोर्ड के अंतर्गत राजधनवार ब्लॉक में प्रखंड समन्वयक के तौर पर कार्यरत थे। शिक्षक में चयन के बाद पूरे रेम्बा में हर्ष का माहौल है। लोग और समाज के लोग इन्हें बधाई दे रहें है।