निमियाघाट थाना क्षेत्र के सनू मुर्मू और उसका बेटा रवि लाल मुर्मू के बज्रपात से मौत के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। बताया गया कि सनू मुर्मू उम्र 43 साल और इसका 12 वर्षीय पुत्र रवि लाल मुर्मू शनिवार को बगोदर के माहुरी गांव शिकार करने गया हुआ था।इसी दौरान अचानक बारिश के साथ आसमानी कहर टूटा जिसकी चपेट में आकर इन दोनों की मौत हो गई।