नगर निगम कार्यालय से थोड़े दूरी पर स्थित डॉक्टरस लेन की सड़क पर इन दिनों बिल्डिंग निर्माण से संबंधित समान रहने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानि हो रही है। लोगों ने कहा की उक्त सामानों को सड़क पर रखने के कारण प्रत्येक दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहीं निर्माण कार्य में हो रहे मलबे को भी बगल के कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है जिससे कचरे का अंबार जमा हो रहा है लेकिन नगर निगम कोई कारवाई नही कर रही है।














