सरिया थाना क्षेत्र के मौकामो के रहने वाले हरीया ठाकुर को उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।रविवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि हरिया ठाकुर के तीन लड़के हैं।जिसमें दो लड़का इसके साथ रहता है।वहीं एक लड़का अलग रहता है। वह घर में खाने पीने के लिए मां बाप को पैसा भी नहीं देता है।ऊपर से जमीन में हिस्सा मांगता। जबकि सभी भाइयों में बटवारा हो गया है।जमीन बटवारे को लेकर ही उसने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट किया।जिसमें घायल अवस्था में हरिया को सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है।मारपीट का आरोप अवध ठाकुर,प्रमिला देवी आदि पर लगा है।