त्वरित कार्य निष्पादन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को एसपी अमित रेणु नें सोमवार को सम्मानित किया।पपरवाटांड स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान के हाथों ईन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। बताया गया कि पचम्बा थाना कांड संख्या 39/22 जो 8 मार्च 2022 को दर्ज हुआ था ,उस मामले के त्वरित उद्भेदन को लेकर इन्हें शाबाशी दी गई।वहीं नगर थाना कांड संख्या 214/ 21 जो 18 नवंबर 2021 को दर्ज हुआ था।वही जमुआ कांड संख्या 367/ 21 जो 27 दिसंबर 2021 को दर्ज हुआ था।इन दोनों मामलों में भी इन्होंने कुशलतापूर्वक मामले का निष्पादन किया और सफलता हासिल की। इन तीनों मामलों को लेकर एसपी अमित रेनू ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर इनका उत्साह वर्धन किया। सम्मान पाकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार बेहद उत्साहित नजर आए।