गिरिडीह के सात मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल का दर्जा मिला है। इसमें 4 बगोदर, एक बिष्णुगढ़ एवं दो सरिया प्रखंड के मिडिल स्कूल है। जिन मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल का दर्जा मिला है उसमें बगोदर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय बेको, मध्य विधालय अड़वारा, मध्य विधालय पत्थलडीहा, मध्य विद्यालय बरवाडीह, बिष्णुगढ़ के मध्य विद्यालय मड़मो, सरिया के मध्य विद्यालय रत्नाडीह एवं मध्य विद्यालय नावाडीह शामिल है। बताया गया कि यह निर्णय उपरोक्त गांवों में हाई स्कूल नहीं रहने से बच्चों को हाई स्कूल की शिक्षा के लिए अगल बगल के पंचायतों में स्थित हाई स्कूल जाने कि कठिनाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उपरोक्त स्कूलों को हाई स्कूल का दर्जा मिलने के बाद बच्चों को स्थानीय स्तर पर हाई स्कूल तक की शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।