रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन के कुल 5 पंचायतों को मिलाकर नगवां अजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन गावां प्रखंड के नगवा पंचायत भवन के समक्ष किया गया। कार्यालय का उद्घाटन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव, जिला प्रबंधक स्वास्तिका एवं गावां उतरीं भाग जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता माल्डा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश
पांडेय एवं संचालन गावां दक्षिणी भाग के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य इमरान अंसारी ने किया।
मौक़े पर नगवा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मेराज आलम, पटना पंचायत प्रधान मालती देवी, कविता देवी,भाकपा माले सकलदेव यादव, नेता पिटूं कुमार, गौतम कुमार, आरती देवी, मुन्नी देवी, शांति देवी, कुंती देवी, सोनी देवी, रानी देवी,आसमां खातून,साजिया खातुन समेत सैकड़ों महिला उपस्थित थी।