भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा हेमंत सोरेन को भगोड़ा सीएम कहे जाने के विरोध में झामुमो जिला समिती ने सोमवार को टॉवर चौक पर बाबूलाल मरांडी का पुतला फूका। झामुमो के सभी नेता कार्यकर्ताओं बस स्टेंड के नीचे स्थित झामुमो कार्यालय से मार्च निकालकर भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए टॉवर चौक पर पहुंची। यहां प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। इस बाबत पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भगोड़ा कहा है। जिसका हम सभी निंदा करते है। कहा की हेमंत सोरेन को राज्य की जनता ने चुनकर सीएम पद के निर्वाचित किया है। लेकिन जिस समय यह सरकार बनी थी उसी समय से गिराने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी लगातार आदिवासी मुखिया को तंग कर रही है। लेकिन यह कभी सफल नहीं होगा। मौके पर अजीत कुमार पप्पू सुमन सिन्हा प्रदोष कुमार अभय सिंह शाहनवाज अंसारी टूना सिंह रॉकी सिंह बृजमोहन तुरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।