झारखण्ड इंटेलेक्चुअल फ़ोरम द्वारा मुंबई के बोरीवली स्थित ठाकरे ऑडिटोरियम में शुक्रवार को 21वां झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें गोवर्धन लाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. विकास लाल को झारखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री मधु मंसूरी व छूटनी देवी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद गोपाल सेठी, राँची के मेयर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया, मोहन साव, दिल्ली के शिक्षाविद आनंद साहू, हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज योगी जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ. विकास लाल को झारखंड रत्न से सम्मानित किया गया और साथ ही उनके चिकित्सकीय कौशल की काफ़ी तारीफ़ की। बताया गया की विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले झारखण्ड के कई लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।