मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरगी में नीलम कुमारी को ससुराल वालों ने मारपीट कर शुक्रवार को जलने की कोशिश की। शनिवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि समय रहते ईसके घर वाले पहुंचे और उसे सदर अस्पताल लाया। बताया गया कि नीलम कुमारी का विवाह बेरगी के विजय कुमार वर्मा से हुवा है। इसका मायका सरिया के कंचनपुर में है।आरोप है कि इसके पति का संबंध किसी अन्य महिला से है।इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।आरोप है कि इसी बीच दहेज की मांग को लेकर इसे प्रताड़ित किया जाने लगा।बताया गया कि शुक्रवार को यह घर में खाना बना रही थी।तभी ससुराल वालों ने गैस का पाइप खुला छोड़कर किचन के बाहर से कुंडी लगा दिया था।जब यह चिल्लाने लगी तो कुछ लोग आए और दरवाजा तोड़कर इसको बाहर निकाला।जिसके बाद इसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसके मायके वालों को खबर दी।खबर मिलते ही मायके वाले इसके ससुराल पहुंचे। आरोप है कि महिला के पिता के साथ भी सुसराल वालो ने मारपीट की। घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद पुलिस ने पहले दोनों को इलाज करने की सलाह दी। अब पुलिसिया जांच से ही पता चल पाएगा कि इनके आरोप में कितनी सच्चाई है।