मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, देवघर और सरायकेला-खरसावां में एक-एक ऑक्सीजन पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया। रांची के सदर अस्पताल में 2, जमशेदपुर के मर्सी हॉस्पिटल में 1, रामगढ़ ट्रॉमा सेंटर में 1, देवघर सदर अस्पताल में 1 और चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) व कुचाई (सरायकेला- खरसावां) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1-1 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बनाये गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा पाथ संगठन के कंट्री डायरेक्टर नीरज जैन और स्टेट लीड अभिजीत सिन्हा ऑनलाइन मौजूद थे