गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध अंग्रेजी शराब से लदी पिकअप वाहन जब्त किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक को मामले की गुप्त सुचना मिली थी। सुचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने वाहन की जांच की जिसमे 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बहुत सारा कैटरिंग का सामान बरामद हुआ। इस दौरान वाहन चालक संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अवैध शराब बिहार ले जाया जा रहा था।