गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने डुमरी थाना इलाके के फतेहपुर से एक हार्डकोर और इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर 15 लाख का इनाम है। हालाँकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में कुछ कहा नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नसक्ली को सीआर- पीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर पकड़ा है. हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रहे है।
Source :- Prabhat Khabar