महेशमुंडा गिरिडीह रेल लाइन पार कर रहे 42 वर्षीय बाइक सवार बुधन हांसदा की मौत भंडारीडीह के पास ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलने पर गिरिडीह जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जबकि इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, और एक किशोर बाल बाल बच निकला। मृतक गांडेय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदयपुर का रहने वाला है। बताया जाता है, कि बुधन हांसदा गिरिडीह शहर में मजदूरी करता था।वह बाइक से एक रिश्तेदार महिला व किशोर के साथ गिरिडीह की और जा रहा था। तबी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह के पोल संख्या 12 के बगल पैदल बाइक रेलवे लाइन पार कर रहा था। साथ चल रही महिला व किशोर लाइन पार कर रहे बाइक को धक्का देने में सहयोग कर रहा था। इस बीच गिरिडीह से मधुपुर की और जा रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में वह आ गया।जिससे मौके पर ही इसकी मौत हो गई।जबकि महिला झटका से गीर पडी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है।