गिरिडीह रौनियार वैश्य महासभा समाज की ओर से जी. डी. धर्मशाला मकतपुर में मनाया गया सावन महोत्सव। समाज की महिला प्रमुख स्नेहा गुप्ता और संध्या गुप्ता के द्वारा दीप जला कर आयोजन की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम में कई महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने मिलकर कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में नजर आयी। महिलाओं के साथ बच्चे भी कई तरह के कार्यक्रम का आनंद लिए। मौके पर आयोजक स्नेहा गुप्ता और संध्या गुप्ता के साथ राखी गुप्ता, शालिनी गुप्ता, रिंकी गुप्ता, पूजा गुप्ता, नीतू गुप्ता, दिव्या गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, सारिका गुप्ता, कवि गुप्ता और बच्चे भी उपस्थित थे।