जमुआ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गोलैया निवासी छोटू विश्वकर्मा ओर इनकी पत्नी अनीता देवी को गोतीया लोगों ने मारपीट कर मंगलवार को घायल कर दिया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि छोटू लाल विश्वकर्मा उसकी पत्नी अनीता देवी दोनों अपने पुराने मकान में रहते थे। छोटू लाल विश्वकर्मा अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बना रहा था। जब मकान ढलाई के लगभग पहुंच गया तो गोतीया लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और उक्त जमीन को अपना जमीन बताने लगा। इस दौरान गोतिया लोग रंगदारी का भी मांग किया। छोटू विश्वकर्मा ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पति पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों जमुआ थाना गए वहां से उसे जमुना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। वहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज़ चल रहा है। मारने वालों में विक्की विश्वकर्मा सूरज विश्वकर्मा हेलो विश्वकर्मा मालती देवी दिव्या विश्वकर्मा बसंती देवी बबली देवी और उसका पति आदि लोग शामिल है।