स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरुण कुमार खलखो का निधन। बता दें की रविवार को अरुण कुमार खलखो की तबियत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें गढ़वा से रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्हें सड़क मार्ग से रांची लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लोहरदगा जिले के कुडू में उनका निधन हो गया। बता दें, अरुण कुमार का 1994 में सब इंस्पेक्टर में नियुक्ति हुई थी जिसके बाद उन्हें साल 2018 में डीएसपी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। प्रोन्नति मिलने के बाद अरुण कुमार स्पेशल ब्रांच डीएसपी गढ़वा में पदस्थापित थे।