अयोध्या राम मंदिर की खुशियां गिरिडीह में मानने के लिए बरगंडा स्थित भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार के आवसीय कार्यालय में राम लला दीपोत्सव किट पैकिंग का कार्य शुरू हुवा है। गुरुवार को भाजपा नेत्री ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि किट में पाँच मिट्टी के दीये के साथ तेल, बाती, माचिस एवम् अक्षत दिया गया है जो कुछएक बस्तियों में वितरित किया जायेगा।
भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी अपने घरों में दीपावली उत्सव की तरह दीप जलाएं।साथ ही साथ भाजपा नेत्री शालिनी ने हेमंत सरकार से 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग की है।
मौके पर : सोना प्रकाश,रूबी गुप्ता,मोनिका बैसखियार,निशु गुप्ता,रेखा टारको,अमन सिन्हा,रोशन सिन्हा,उत्कर्ष पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।