गिरिडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी,पीरटांड़ प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम व डुमरी प्रमुख यशोदा देवी शनिवार को पपरवाटांड़ डीसी ऑफिस पहुंची और नए उपायुक्त से मुलाकात की।मौके पर आजसू कार्यकारी अध्यक्ष संजय साव, जिला प्रवक्ता बिरेन्द्र राम,प्रखंड अध्य्क्ष
मनोज शर्मा भी मौजूद रहे।इन्होंने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से शिष्टाचार मुलाआकात कर उन्हें बुके भेट किया।
एवं कई जनसमस्याओ की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट करवाया। बताया गया कि नए उपायुक्त युवा और ऊर्जावान हैं।इनसे जिले को ढेर सारी उम्मीदें हैं।










