झंडा मैदान में रविवार को झारखंड सीटेट सफल सहायक अध्यापक समूह की एक बैठक सफीउल्लाह की अध्यक्षता में की गई।बैठक का संचालन मोहम्मद इरफान ने किया।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के द्वारा पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली 2021 जो लाया गया था। उस प्रस्तावित नियमावली में मानदेय वृद्धि के लिए जे टेट और सीटेट पास पारा शिक्षकों को 50% मानदेय वृद्धि की बात कही गई थी। लेकिन जब अधिसूचना जारी की गई तो पारा शिक्षक संगठन के बिना सहमति के सीटेट को नियमावली से हटा दिया गया। जिससे सीटेट सफल सहायक अध्यापकों में काफी रोष है।इस मुद्दे पर झंडा मैदान में सैकड़ों सीटेट सफल अध्यापक जमा हुए और सभी वक्ताओं ने प्रस्तावित नियमावली के अनुरूप सीटेट को भी जे टेट के समतुल्य मानदेय में 50 परसेंट की वृद्धि करने की मांग की।कहा कि आगामी 20 मार्च को सीटेट सफल अध्यापकों की बैठक राजधानी रांची में रखा है और संगठन विस्तार के बाद इस मुद्दे को लेकर शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे।अगर सरकार इनकीं मांगे पूरी नहीं करती है तो ये लोग आंदोलन के लिए भी मजबूर होंगे।बैठक में मोहम्मद इरफान, प्रकाश मंडल,अहमद हुसैन, संतोष पासवान, ओम प्रकाश महतो, लाल मोहम्मद, बजरंगी मंडल ,जितेंद्र कुमार राणा,छोटू महतो आदि सीटेट सफल अध्यापक उपस्थित थे।