छात्र संसद से लौटी हरसिंगरायडीह की सुजता है बेहद उत्साहित,भविष्य की राजनीति के लिए सदन को बताया मील का पत्थर ।। गिरिडीह,1 नवम्बर।।झारखंड विधानसभा में आयोजित छात्र संसद में शामिल होकर सोमवार को लौटी गिरिडीह की बेटी सुजाता भारती बेहद उत्साहित है।हरसिंगरायडीह की सुजता सदन में पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका में थी।अपने घर पहुंच कर सुजाता ने कहा कि यह सदन कहने को तो शैडो सदन था।लेकिन वास्तव में युवाओं ने इस सदन में एक स्वास्थ्य राजनीति की नींव रखी है।सदन में पक्ष और विपक्ष ने मिलकर कई जन मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की और निष्कर्ष भी निकाला। इस सदन में कोई टेबल तोड़ चीख-पुकार नहीं थी और ना ही व्यक्तिगत टीका टिप्पणी हो रही थी।इस सदन में राज्यभर की समस्याओं और उसके समाधान की दिशा में सार्थक बहस हुई।गौरतलब है कि
झारखंड विधानसभा तथा पी.आर.एस. द्वारा झारखंड विधानसभा, रांची में प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन किया था।

30 और 31 अक्टूबर को इस सत्र का संचालन करवाया गया।जिसमें प्रतियोगिता के आधार पर राज्य के सभी जिलों से चुने गए छात्र प्रतिनिधियों ने विधानसभा में बनाए गए प्रथम छात्र संसद सभा में यह नजीर पेश कर बताया कि विधानसभा की कार्यवाही बिना हो हंगामे के चल सकती है।जन सरोकार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सार्थक बहस के बाद किसी एक नतीजे पर भी पहुंचा जा सकता है। इस सदन में गिरिडीह के बगोदर की सभ्यता भूषण ने भी हिस्सा लिया और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई।वहीं सुजाता भारती
पूर्व मुख्यमंत्री व मोटिवेशनल गाइडर की भूमिका निभाई। सुजाता ने कहा कि यह सदन भविष्य की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में मील का पत्थर साबित होगा।