मोतिलेदा पंचायत के केन्दुआगढा गांव में जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी को बुरी तरह पिटा।गुरुवार को ईसका वीडियो वायरल सामने आया। पीड़ित महिला का पति प्रवासी मजदूर है और वर्तमान मे दूसरे राज्य मे है। जानकारी अनुसार महिला का देवर रामदेव वर्मा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी बीच पीड़ित महिला मना करने गई थी। महिला के मना करते ही उसके देवर ने लाठी से हमला कर दिया। महिला को अंदाजा भी नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती हैं और वो खुद का बचाव तक नहीं पाई। इसी का फायदा उठा कर रामदेव ने पीड़िता को काफी पीट दिया। इस दौरान बीच बचाव में आई पीड़िता की बेटी को भी मारा गया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि यह मार पीट एक तरफ से हो रही है और पीड़ित के बच्चे चिल्ला रहे हैं इस हमले मे महिला बुरी तरह से ज़ख्मी हो गई है । बताया गया कि क्षेत्र के काफी लोग प्रवासी मजदूर है जो अपने घर परिवार को छोड़ दूसरे राज्यों में रहते हैं ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि क्या महिलाए अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। वही इस मामले को लेकर महिला बेंगाबाद थाना गई और अपनी व्यथा बताते हुए इन्साफ की गुहार लगाई।साथ ही प्रशासन जांच कर रही है। वही मामले को लेकर बेंगाबाद प्रखंड कुशवाहा संघ अध्यक्ष पवन वर्मा ने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया और इसे शर्मनाक बताया। वही पंचायत के उप मुखिया कृष्णा वर्मा ने कहा कि किसी भी महिला पर हाथ उठाना गलत है। इस तरह की घटना का हम निंदा करते हैं।