आजादी के अमृत महोत्सव के शुभलक्ष्य में गांडेय भाजपा कार्यकर्ताओ ने शनिवार को निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा। बताया गया कि यात्रा गिरिडीह- गांडेय मेन रोड किनारे स्थित बाबा पेट्रोल पंप से शुरू होकर भाजपा गांडेय मंडल क्षेत्र होते हुए अहिल्यापुर मंडल क्षेत्र तक भ्रमण करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने को लेकर जागरूक किया। बताया गया कि देशभक्ति नारों से पूरा वातावरण देशभक्तमय हो रहा था। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि आज पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा के तहत लोगों को जागरूक करने के नियत से आज गांडेय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। है और ये यात्रा के जरिए गांडेय के समस्त लोगों से अपील करती है कि सभी लोग आज से देश की शान में अपने अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान जिन लोगों के पास तिरंगा उपलब्ध नहीं होगी, उस घर को हम गांडेय भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा उस घर को तिरंगा उपलब्ध कराया जायेगा। एवं श्री पाठक ने तिरंगे की शान में कितनी ताकत है को लेकर अपने विचारों को बयां किया। इस बाइक तिरंगा यात्रा में गांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, अहिल्यापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र लोहानी, अभिषेक कुमार पाठक, संदीप कुमार वर्मा, शंकर सिंह,हरि मंडल, नीरज राय, विकास पाठक, रुद्रा संकेत सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थें।