सदर अस्पताल और वृद्धाश्रम में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपाइयों के द्वारा फल वितरण किया गया। इस क्रम में भाजपा नेताओं ने घूम घूम कर मरीजों के बीच विभिन्न तरह के फलों को बांटा और बाजपेई जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंहा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा नेत्री शालिनी वैक्सिंयार, सांसद प्रतिनिधि मनोहर राम, मुखिया उषा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।