गिरिडीह: अंकिता हत्याकांड को लेकर अलग-अलग संगठन द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन और हत्यारे को फांसी देने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में शहर के झंडा मैदान से पैदल मार्च निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तत्पश्चात टावर चौक पर पहुंचकर हेमंत सोरेन के पाप का घड़ा भर जाने की बात को लेकर महिला मोर्चा की ओर से पाप का घड़ा फोड़ा गया। पैदल मार्च के दौरान भाजपाइयों ने हेमंत सरकार हाय हाय, हेमंत सोरेन शर्म करो, अंकिता को न्याय दो, अंकिता के अपराधी शाहरुख को अभिलंब फांसी दो आदि नारे लगाए गए। इस बाबत भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल की शुरुआत होते ही महिलाओं का अत्याचार होने लगा। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बहू बेटी की हत्या और अत्याचार किया जा रहा है। विदित हो कि दुमका की बेटी अंकिता कुमारी को अपराधियों द्वारा जिंदा जला दिया गया। राज्य में बेटियों को जलाया जा रहा है वही राज्य सरकार पिकनिक पर सीटी बजा रहे है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के पाप का घड़ा पूरी तरह से भर चुका है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी ने कहा की जिस तरह से अंकिता को अपराधी शाहरुख द्वारा जिंदा जला दिया गया इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य की बहने अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। कहा कि जल्द से जल्द अपराधी को फांसी की सजा दी जाए। अन्य भाजपाइयों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड में दोहरी नीति किया जा रहा है जो नहीं चलेगा। कहा गया की एक और दंगाई को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट करा कर दिल्ली भेजा जाता है तो दूसरी ओर बेटी को जलाया जा रहा है। कहा की ससमय यदि अंकिता का बेहतर इलाज हो जाता तो अंकिता बच सकती थी। पैदल मार्च में भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद,लक्ष्मण स्वर्णकार,प्रकाश सेठ,सुनील पासवान,यदुनंदन पाठक चुन्नू कांत,सुभाष सिन्हा,संदीप डंगैच,दिलीप वर्मा,संजीत सिंह पप्पू,विनय सिंह,नवीन सिन्हा विनय सिंह,संजय सिंह,अमित पासवान,नवनीत सिंह,दीपक स्वर्णकार,जाकिर हुसैन खान,इरफान अंसारी,महिला नेत्री संगीता सेठ,संजू देवी,शालिनी वैश्कियार,रागिनी लहरी,पूनम प्रकाश, किरण पांडेय समेत काफी संख्या में भाजपा और महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित थी।