गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपिक डे के उपलक्ष्य में गिरिडीह ऑलंपिक संघ द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को रण फॉर पीस के साथ हो गया। यह दोड़ झंडा मैदान से शुरू किया गया जो टावर चौक होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह ऑलंपिक संघ के अध्यक्ष गुलाम रब्बानी, महा सचिव प्रदीप दराद, डॉ रितेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बाबत ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गुलाम रब्बानी ने बताया कि ओलंपिक डे के अवसर पर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी शुरुआत दौड़ के साथ की गई। जनरल सेक्रेटरी प्रदीप दराद ने बताया कि आज रण फॉर पीस किया गया। कल साइकिलिंग, एनवायरमेंट, फिटनेश व उसके अगले दिन सभी संघ के जिला स्तरीय मेडलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया जाएगा। डॉ रितेश सिन्हा ने बताया कि लोगों को प्रत्येक दिन वॉक करना ही चाहिए। दौड़ने से शरीर में तरोताजगी उत्पन्न होता है ओर आलस्य दूर होता है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग करना और अच्छी बात है। जो लोग सक्षम व स्वस्थ है वे एक दिन साइकिल से दफ्तर अवश्य जाएं। इस कार्यक्रम में नुरुल होदा,त्रिभुवन दयाल, नवीन सिन्हा, संघ के सचिव अमित स्वर्णकार, रवि कुमार, प्रभात कुमार दीपक सिन्हा, संजीव सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, भारत साव, रोहित सिन्हा, अमित गुप्ता, रोहित राय समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।