अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले शुक्रवार को गिरिडीह अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान किसानों के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए वहीं अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई।
इस बाबत माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि बिचौलिया के द्वारा 1100 रुपये क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। यही धान सरकार 2200 में लेती है। लेकिन सरकार बिचौलियों को बढ़ावा देने के लिए अपने सिस्टम को आगे नहीं आने दे रही है।
इस दौरान सरकार से सभी पंचायतों में तत्काल धान खरीदी केंद्र खोलने, किसानों को धान खरीदी का भुगतान तत्काल करने की व्यवस्था किए जाने, देश में एमएसपी का कानून लागू करने आदि की मांग की गई।
यहां कार्यक्रम की अगुवाई राजेश सिन्हा कर रहे थे।वहीं मौके पर माले नेत्री प्रीति भास्कर, नेता निशान्त भाष्कर, मुखिया फूल देवी, पप्पू खान, किसान नेता संजय चौधरी, मनोज यादव,श्रीरामपुर के सचिव सनातन साहू, कन्हैया सिंह,राकेश सिंह,अर्जुन सिंह,भुनेश्वर तुरी आदि लोग उपस्थित थे।