हीरोडीह के रेम्बा मोड़ के पास मगंलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।वही एक की हालत नाजुक है।मृतक अपने ससुराल कुसमा गांव से मोटरसाईकिल से अपने गांव देवरी के धरारी जा रहा था।इसी बीच तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो से इसके मोटरसाईकिल की जोरदार टक्कर हो गया।घटना में बाइक चालक 29 वर्षीय राजेश मुर्मू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पिंटू मुर्मू की स्थिति नाजुक है।आनन फानन में घायल को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। हीरोडीह पुलिस को सूचना मिलते बाइक और स्कॉर्पियो वाहन एवं शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं मृतक के परिजन को सूचना मिलते ही जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।यहां परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल था।मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश मुरमुर के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। साथ ही पत्नी भी गर्भवती है।इन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।