रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के पियरकोली में जहरीले महुआ शराब पीने से एक बिरहोर की मौत हो गई।
बताया गया की सोमर बिरहोर उम्र 60 वर्ष सोमवार की देर शाम गावां ब्लॉक गेट के सामने और पियरकोली में एक दुकान में महुआ शराब पिया था। जिसके बाद से मंगलवार की शाम तक उसको होश नहीं आया, उसके बाद उसके परिजनों ने 108 के माध्यम से ले जा कर गावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ हबीबुल्लाह खान ने उसके बेहतर उपचार के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। बताया गया मौत के बाद उसके शव को बिना पोस्टमार्ट किए बगैर परिजनों को सौंप दिया गया।
इधर, सूचना पर गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।












