सोमवार सुबह करीब 9 बजे से लापता 1 व्यक्ति का श,व इसरी बाजार उत्तरी पंचायत के बुढ़िया नदी तट पर एनएच 19 हाईवे ब्रिज के नीचे मंगलवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। करीब 10.30 बजे पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
मंगलवार को सुबह नदी किनारे श,व देखे जाने के बाद इसकी सूचना मृतक के साढ़ू लाल बाजार निवासी शंभू राय ने गट्टीगढ़ा निवासी चौकीदार ठाकुर को दिया।जिसके बाद निमियाघाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।तब तक घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ नदी किनारे घटनास्थल के पास हो गई।
साथ ही इस बीच मृ,तक के श,व की पहचान हो ही चुकी थी,जो टेंगराखुर्द निवासी मनोज कुमार सिंह था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेंगराखुर्द पोरदाग निवासी स्व भीम सिंह का पुत्र मनोज (35वर्ष) कुछ दिन पहले छठ पूजा मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल इसरी रेलवे कॉलोनी आया हुआ था।
अपने पति का श,व देखकर पत्नी विलाप करने लगी।इसके साथ ही ससुराल के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
इधर सूचना मिलने पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक ने सदल बल पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जानकारी ली तथा श,व का मुआयना किया।मौके पर मृ,तक की पत्नी ने बताया कि उनका पति एक दिन पूर्व घर से सुबह करीब 9 बजे निकला था।लेकिन शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया और आज सुबह श,व मिलने की बात पता चली।
बताया गया कि मृ,तक शराब पीता था,और घर से पैसे लेकर निकल जाता था,वहीं बताया गया कि वह बाजार में मजदूरी का कार्य करता था। फ़िलवक्त मौ,त के कारणों का पता नहीं चल पाया। जबकि घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मृ,तक के गांव उसके घर पर दे दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।वहीं मृ,तक की पत्नी द्वारा श,व का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने के लिए पुलिस से अनुनय विनय किया जा रहा था।












