आवश्वासन के अनुसार सोमवार को मधुबन की दिव्यांग महिला बुधनी देवी व बबिता देवी को 15-15हजार रुपए का आर्थिक सहयोग मिल गया।झामुमो के स्थानीय कार्यकर्ताओ ने यह राशि उनके घर जाकर दी।बताया गया कि इन दोनों महिलाओं के अलावा मधुबन के राजेन्द्र बर्णवाल का घर भी वन विभाग ने टिड दिया था।झामुमो नेता नीलकंठ महतो ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग के द्वारा बुलडोजर लगा कर तीन लोगों का घर ध्वस्त कर दिया गया था।सूचना के बाद गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को राशन आदि की व्यवस्था कर कमिटि कि ओर से पीड़ित परिवार को 15000,15000 हज़ार रुपये देने की घोषणा किया गया था।जिसे आज प्रखंड कमिटि ने पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें कमिटि के द्वारा सहयोग राशि प्रदान किया गया।मौके पर नीलकंठ महतो के अलावे, विद्या भूषण मिश्रा ,बैजनाथ महतो, ओम प्रकाश महतो ,कर्मवीर पंडा, ताज हुसैन,चाँदोलाल हेम्ब्रम, प्रसादी महतो ,अशोक हेम्ब्रम,संतोष ठाकुर ,अमित चंद्रवंशी ,किशोर सिंह अमित जैन ,राजकुमार तुरी आदि लोग थे।