बेंगाबाद के महेशमुंडा के कोइरीडीह मोड निवासी 5 वर्षीय बच्चा आरव कुमार को पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी जिससे यह बूरी तरह घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि दिव्य चंद्र राय का पुत्र आरव कुमार सुबह घर के बाहर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ईसे ठोकर मार दी। घटना के बाद वाहन का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। ठोकर लगने से बच्चा दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने देखा और ईसके घर वाले को खबर किया।जिसके बाद घर के लोग आए और इसे तुरंत सदर अस्पताल लाया।यहां इसका इलाज के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।बच्चे की स्थिति बहुत नाजुक बताई जा रही है।