गिरिडीह के घोडथंबा ओपी के मरपोका में एक युवक सिकंदर विश्वकर्मा की तीन पत्नियां हैं। पहली पत्नी गिरिडीह जिले के मरपोका गांव की है। दूसरी पत्नी रजनी दिल्ली और तीसरी पत्नी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, लेकिन वह दिल्ली में ही रहती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दूसरी पत्नी रजनी पति को खोजते हुए अपने ससुराल घोडथंबा के मरपोका गांव पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी बसंती है। बसंती को 2 पुत्र व एक पुत्री है। सिकंदर पिछले 15 सालों से दिल्ली में रहता है। दिल्ली के अनंत राज कंपनी में वह काम करता था। रजनी भी वहीं काम करती थी। सिकंदर ने रजनी को प्रेम जाल में फंसाया और 1 जुलाई 2014 को उससे शादी कर ली और साथ रहने सिकंदर ने 2020 में यूपी की रहने वाली अंजली ढाका को भी अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली।
सिकंदर फिल्मी अंदाज में दिल्ली में रहने वाली दोनों पत्नियों को समय देता रहा। एक को दिन में तो दूसरी को रात में समय देता था। एक दिन सिकंदर का मोबाइल रजनी के पास छूट गया इसी दौरान तीसरी पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आ गई। दूसरी पत्नी जब मारकोपा गांव पहुंची जिसके बाद पूरा मामला का खुलासा हो गया।
सिकंदर विश्वकर्मा ने अपनी तीनों पत्नियों से छिपा कर रखा कि हमारे मैरिज हो चुकी है। जब इस बात का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चर्चा का विषय बना. लोग गली मोहल्ला चौक चौराहों पर इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। कई लोग हंस रहे हैं तो कई लोग गुस्से में भी है। हालांकि पत्नी अब थाना जाने की बात कह रही है। और वहां पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रही है।
हालांकि इस मामले को देखते हुए कई महिला संगठनों ने भी आगे आकर पहल करने की कोशिश कर रही हैं। और महिला संगठनों का कहना है किस सीधा-सीधा यह मामला महिलाओं के साथ फ्रॉड का है। उनके निजता का हनन है।