शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण को लेकर बेगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया गया। गुरुवार को 12 बजे थाना से इसकी जानकारी मिली।बताया गया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के चिरुडीह जमडीहा गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषन किया और इसे धोखा देकर कहीं और शादी करने जा रहा था। पीड़िता बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं।पीड़िता ने पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि युवक का यहां एक रिश्तेदार रहता है। रिश्तेदार के यहां आने जाने के क्रम में उसकी जान पहचान हुई, जो बाद में प्यार में बदल गया। इस दौरान युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया।
बताया कि वर्ष 2022 से इनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक उसके साथ शादी रचाने की बात पर कायम था। इधर, पीड़िता को पता चला की युवक किसी दूसरी युवती के साथ बुधवार को शादी रचाने वाला है। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने तुरंत बेंगाबाद थाना पहुंची और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इधर, आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 63/25 दर्ज कर लिया और हीरोडीह पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस की टीम युवक की गिरफ्तारी में जुट गयी। गिरफ्तारी से बचने के लिए युवक फरार हो गया। वहीं घर में शादी की तैयारी घरी-की-धरी रह गयी।