बिरनी के बिराजपुर में थाने से महज कुछ दुरी पर एक घर में गुरुवार रात भीषण डकैती हुई। घटना की सूचना पर गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शुक्रवार को 10 बजे मामले में गहनता से जांच और करवाई के आदेश दिए।बताया गया कि गुरुवार रात को नकाबपोश बदमाशों ने बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर में हथियार के बल पर राजेश मोदी नामक व्यक्ति के घर पर रात करीब दो बजे धावा बोलकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।
इस दौरान सभी के मोबाइल फोन छिन लिए और दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाते हुए करीब आठ लाख के जेवरात और दो लाख रूपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। इधर पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारीयों ने सख्त निर्देश दिया है।