बनियाडीह के सीसीएल कबरीबाद माइंस प्रबंधक ऑफिस में चोरी हुए सामानो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुरुवार को 10 बजे मुफ्फसिल थाना से इसकी जानकारी दी गई।बताया गया कि चोरी हुए एसी, इन्वर्टर, प्रिंटर मशीन और बैट्री को बरामद किया गया है।बताया गया कि 6 मई को सुरक्षा इंचार्ज बालदेव गोप ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया था कि 5 मई की रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने FIR दर्ज किया और अनुसंधान शुरू की। एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में सीसीएल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके बाद पास के जंगल से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस की दबिश के कारण चोर सामान छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।












