गिरिडीह विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदारों में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सह वर्तमान विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सह पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी और JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया का नाम सामने आ रहा है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू ने 24 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी और JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया आज सोमवार, 28 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।