रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां में शुक्रवार की शाम मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से की गई। इसके साथ ही दुर्गा पूजा का समापन हो गया।
गावां बाज़ार स्थित काली मंडा से मां दुर्गे की प्रतिमा मंदिर परिसर में निकाल कर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने अपने कंधे पर बैठा कर नौका आहार में ले जा कर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुट गई व मां की जय कारे से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ गावां में मेले का भी समापन हो गया।
