रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के महुवरी मोड़ पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 108 के माध्यम से गावां सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान ने उक्त घायलों का बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी ललन यादव उम्र 25 वर्ष पिता चांदो महतो और बिहार के दरभंगा जिला के ब्रंभपुर निवासी मिट्ठू कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष पिता नागो मंडल बासोडीह से वापस कोनी आ रहा था। आने के दौरान महुवारी मोड़ पर एक ऑटो ने उनको चकमा दे दिया। जिसके कारण असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।