भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने बुधवार को उपायुक्त व नगर आयुक्त को आवेदन देकर शहर में दूषित पानी के सप्लाई कीये जाने की शिकायत दर्ज करवाई जिसका सबूत भी उनके पास मौजूद है।अगर यह मामला सच है तो शहर के तमाम लोग जिन्होंने नगर निगम से सप्लाई वाटर कनेक्शन लिया है उनके घरों में महामारी फैल सकती है।












