रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित डढ़कोल में बुधवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी के माथे पर कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। उक्त गांव निवासी रंजित यादव का मामुली विवाद को लेकर अपनी पत्नी रेखा देवी से कहा सुनी हो गया। इसी बीच रंजित ने गुस्से में पत्नी के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गावां में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक्सारे के लिए उसे डॉक्टर ने गिरीडीह रेफर कर दिया।
घायल पत्नी ने बताया कि पति अक्सरा दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहता है। जिसको लेकर विगत दिनों गावां थाना में पंचायत भी हुआ था।












