Giridih News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के मकतपुर स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को 2 बजे तक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर गाण्डेय विधानसभा के पुर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सन्त कुमार लल्लू , पुर्व जिला महामंत्री,चन्द्र सिन्हा ,पुर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला किसान मोर्चा के अनुप सिन्हा, पुर्व नगर अध्यक्ष रहे भाई पप्पू सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, दिपक स्वर्णकार, अशोक सिंह, उत्तम लाला, दिलीप राम, पंचम सिंह व पार्टी के कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।